यमुना एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली आ रही बस नाले में गिरी, 29 की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली आ रही बस नाले में गिरी, 29 की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार तड़के लखनऊ से दिल्ली जा रही राज्य परिवहन निगम की डबल डेकर बस यमुना-एक्सप्रेस वे पर झरना नाले में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस हादसे में यात्रियों की मौत पर दुख जता


यमुना एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली आ रही बस नाले में गिरी, 29 की मौत
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार तड़के लखनऊ से दिल्ली जा रही राज्य परिवहन निगम की डबल डेकर बस यमुना-एक्सप्रेस वे पर झरना नाले में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गये।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस हादसे में यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए भी निर्देश दिए गये हैं।
सूत्रों ने बताया है कि लखनऊ से दिल्ली आनंद विहार जा रही अवध डिपो की जनरथ बस डबल डेकर बस एत्मादपुर क्षेत्र में यमुना-एक्सप्रेस वे पर तड़के करीब साढ़े चार बजे झरना नाले में गिर गई। मृतकों में 27 पुुरुष, एक महिला और बालक शामिल है। दुर्घटनाग्रस्त बस और सभी लोगों को नाले से निकाल लिया गया है। नाले में अभी तलाश की जा रही है कहीं कोई यात्री एवं उनका सामान तो नाले में नहीं है।
घायल 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। बस पुल की रैलिंग तोड़कर करीब 15 फिट नाले में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत का काम शुरु कर दिया गया था। वह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को शवों को नाले से निकलवाया। उन्होंने बताया शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसके लिए डाक्ट्ररों की तीन टीमें गठित की गई हैं।