तथागत गौतमबुद्ध द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य समता एवं विकास का मार्ग प्राप्त कर सकता है : लक्ष्य

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

तथागत गौतमबुद्ध द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य समता एवं विकास का मार्ग प्राप्त कर सकता है : लक्ष्य

सीतापुर। लक्ष्य की सीतापुर टीम ने अषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर एक धम्म चर्चा का आयोजन सीतापुर के तथागत गौतम बुद्ध विहार में किया | अपने को प्रकृति से जोड़ना ही बुद्धत्व है अर्थात मनुष्य जब अपने आप को प्रकृति से जोड़कर अपने आप का मंथन करता है तो वह आंतरिक


तथागत गौतमबुद्ध द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य समता एवं विकास का मार्ग प्राप्त कर सकता है : लक्ष्य
सीतापुर।  लक्ष्य की सीतापुर टीम ने अषाढ़ी  पूर्णिमा के अवसर पर एक  धम्म चर्चा का  आयोजन सीतापुर के  तथागत गौतम बुद्ध विहार में किया |

अपने को प्रकृति से जोड़ना ही बुद्धत्व है अर्थात मनुष्य जब अपने आप को प्रकृति से जोड़कर अपने आप का मंथन करता है तो वह आंतरिक व बाहरी बीमारियों से छुटकारा पा लेता है और लगभग सभी दुःखो  से भी  मुक्ति पा लेता है  |  यह मनुष्य के लिए वह स्थिति है जहाँ लालच, मोह माया, ईर्षा, द्वैष  आदि नहीं होते और लोग आपस में समानता, भाई चारा, मैत्री के साथ  रहते हैं यह बात लक्ष्य कमांडरों ने अपने सम्बोधन में कही |

उन्होंने कहा की मनुष्य बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही अपनी कमियों पर काबू पा सकता है और विकास के मार्ग को प्राप्त कर सकता है | उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि आओ  बुद्ध के बताये मार्ग पर चले जो समानता और विकास की की ओर  ले जाता है |

इस धम्म चर्चा में लक्ष्य कमांडर मुन्नी बौद्ध, सुमन गौतम, वैजन्ती, प्रिय बौद्ध, प्रसेनजीत गौतम, प्रियंका भारतीय, गीता गौतम, प्रज्ञा प्रियदर्शी, संघप्रिया गौतम,  शालिनी बौद्ध,  एडवोकेट  प्रेम लाल वर्मा, गया प्रसाद, रूपेंद्र कुमार  व एस. पी. सिंह ने हिस्सा लिया |