भाजपा में सिर्फ एक व्यक्ति के मन की बात, अब देश अपने मन का फैसला सुनाएगा : भोलाराम साहू

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

भाजपा में सिर्फ एक व्यक्ति के मन की बात, अब देश अपने मन का फैसला सुनाएगा : भोलाराम साहू

राजनांदगांव। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी भोलाराम साहू लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए लोगों से रूबरू होकर वोट एवं आशीर्वाद मांग रहे है। इसके तहत आज खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग


भाजपा में सिर्फ एक व्यक्ति के मन की बात, अब देश अपने मन का फैसला सुनाएगा : भोलाराम साहूराजनांदगांव। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी भोलाराम साहू लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए लोगों से रूबरू होकर वोट एवं आशीर्वाद मांग रहे है। इसके तहत आज खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में डोर टू डोर जनसंपर्क किये।
जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी भोलाराम साहू ने कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता इकरामुद्दीन सोलंकी ने बताया कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भोलाराम साहू इन गांवों में पहुंचने पर तिलक एवं आरती उतारकर ग्रामीणजनों ने भव्य स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया।
कांग्रेस के प्रवक्ता इकरामुद्दीन सोलंकी ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान आम मतदताओं से रूबरू होकर साहू ने कहा कि भाजपा द्वारा बीते पांच वर्षों में अपने संकल्प पत्र में झूठ फरेब का पुलिंदा पेश कर पूरे देश को एक तरह से झूठ बोला, इसी तरह 2019 का भाजपा के द्वारा जारी घोषणा पत्र को जनता ठगने का नया संकल्प बताया। भाजपा को घोषणा पत्र जारी करने के बजाय माफी पत्र देश के मतदाताओं के प्रति अपने वायदा खिलाफी के लिए जारी करना था। 2014 में भी भाजपा और नरेन्द्र मोदी ने जनता के सामने एक संकल्प पत्र जारी किया था जिस पर देश की जनता ने भरोसा कर भाजपा के पक्ष में मतदान जारी किया था। सरकार में आने के बाद नरेन्द्र मोदी और उनके नेताओं ने अपने ही वायदों को जुमला बता कर जन अकांक्षाओं पर कुठाराघात कर दिया था। 2014 में किये गए 125 वायदों का भाजपा केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बाद भी पूरा नहीं कर सकी। 2014 में हर साल दो करोड़ रोजगार का वायदा करने वाली भाजपा पांच साल में दस करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात तो दूर चार करोड़ लोगों नौकरियां मोदी राज में खत्म हो गई। 45 साल में बेरोजगारी का दर मोदी राज में सबसे अधिक हो गई। 2019 के संकल्प में बेरोजगारी पर भाजपा कुछ भी कहने का साहस नहीं दिखा पाई। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करने, किसानों की आय दुगना करने का वायदा करके सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने देश के किसानों को किस प्रकार से पीडि़त, उपेक्षित, कर्जदार बनाया यह सर्वविदित है। अब 2019 में पुन: किसानों की आय दुगना करने की बात भाजपा के घोषणा पत्र में की गई है वे झूठ का पुलिंदा है। विगत 70 वर्षों में देश का किसान कभी इतनी बदहाली में नहीं रहा, जितना विगत पांच वर्षों के मोदी राज में रहा। विदेश से काला धन लाकर हर गरीबों के खाते में 15 लाख आने के वायदे पर भाजपा के घोषणा पत्र पर मुंह छिपाते नजर आ रहे है।
साहू ने कहा कि भाजपा सिर्फ  जुमलेबाजी कर अपनी असफलताओं को छिपाने में लगी हुई है। भाजपा की केन्द्र की सरकार 2014 का घोषणा पत्र काला झूठ था। अब 2019 का संकल्प पत्र सफेद झूठ है। भाजपा संकल्पों का क्या हाल करती है हम छत्तीसगढ़ के लोग बखूबी जानते है समझते है। छत्तीसगढ़ की जनता विगत 100 दिन के कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार की कामकाज को समझ चुकी है कि कौन वायदा निभाना जानता है। भाजपा में सिर्फ एक व्यक्ति के मन की बात, अब देश अपने मन का फैसला सुनाएगा।
इस दौरान मोतीराम जंघेल, भुूनेश्वर साहू, महेश दास रात्रे, सतीश सिंघानिया, अय्युब कुरैशी, सुरेन्द्र जायसवाल, बाके वर्मा, रूक्मणी देवांगन, साकेत दुबे, भुनेश्वर साहू, जनपद अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य रेनूका हिरवानी, श्रीमती श्यामा ठाकुर, मोहसिन खान, दिलीप ओगरे, संजू चंदेल, मन्नू चंदेल, लियाकत अली, बिसरू मरकाम, शिवकुमार कुर्रे, रणजीत सिंह चंदेल, रिपु राज सिंह सहित कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आम मतदाता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।