संविधान के सम्मान से ही समाज व देश मजबूत होगा : लक्ष्य

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

संविधान के सम्मान से ही समाज व देश मजबूत होगा : लक्ष्य

लखनऊ। लक्ष्य की युथ टीम ने "बहुजन जनजागरण" अभियान के तहत लखनऊ के बख्शी का तालाब के गांव जलालपुर का दौरा किया और बहुजन समाज के युवाओं के साथ भीम चर्चा की। संविधान के सम्मान से ही, समाज व् देश मजबूत होगा । जैसा कि हम जानते है कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम


संविधान के सम्मान से ही समाज व देश मजबूत होगा : लक्ष्य
लखनऊ। लक्ष्य की युथ टीम ने  "बहुजन जनजागरण" अभियान के तहत लखनऊ के बख्शी का तालाब के गांव जलालपुर का दौरा किया और बहुजन समाज के युवाओं के साथ भीम चर्चा की।

संविधान के सम्मान से ही, समाज व् देश मजबूत होगा ।  जैसा कि हम जानते है कि बाबा साहब  डॉ भीमराव अम्बेडकर ने देश के सभी नागरिकों को संविधान में एक समान अधिकार दिए हैं | जो  सभी नागरिकों एक दृष्टि से देखता है और सभी को बिना भेदभाव के सामान अवसर देता है तथा अधिकारों के हनन पर विरोध करने का अधिकार  भी देता है |   इसके  साथ- साथ देश के प्रति जिम्मेदारियां  भी देता है,  यह बात लक्ष्य युथ  कमांडर शैलेन्द्र आर्या व् धर्मराज ने भीमचर्चा के दौरान कही |

उन्होंने  कहा कि यह संविधान ही है  जिसकी वजह से आज  समाज का अंतिम व्यक्ति भी देश में ऊँचे से ऊँचे पदों पर विराजमान है और देश और प्रदेशों की सरकारों में मंत्री व् मुख्यमंत्री तक है और इसका सारा का सारा श्रेय बाबा साहब  डॉ भीमराव अम्बेडकर को  जाता है | हमें  उनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए |

लक्ष्य  कमांडरों ने जोर देते हुए कहा कि हमें अपने मान सम्मान व्  अधिकारों  के लिए संघर्ष अवश्य करना चाहिए परन्तु संविधान के दायरे में रहकर क्योंकि संविधानिक संघर्ष ही, मजबूत संघर्ष होगा |