बहुजन समाज के विकास से ही देश का सम्पूर्ण विकास हो सकता है : लक्ष्य

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बहुजन समाज के विकास से ही देश का सम्पूर्ण विकास हो सकता है : लक्ष्य

सीतापुर। लक्ष्य की सीतापुर टीम ने "लक्ष्य गांव गांव की ओर" अभियान के तहत लक्ष्य युथ कमांडर शैलेन्द्र आर्या के नेतृत्व में एक भीमचर्चा का आयोजन उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के हरगांव ब्लॉक में स्थित सिजौलापुर गांव में किया जिसमे गांव वासियो ने बढ़चढ़कर


बहुजन समाज के विकास से ही देश का सम्पूर्ण विकास हो सकता है : लक्ष्य
सीतापुर। लक्ष्य की सीतापुर टीम ने "लक्ष्य गांव गांव की ओर" अभियान के तहत लक्ष्य युथ कमांडर शैलेन्द्र आर्या के नेतृत्व में  एक भीमचर्चा का आयोजन उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के हरगांव ब्लॉक में स्थित सिजौलापुर गांव में किया जिसमे गांव वासियो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और हाल ही में  दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित 600 वर्षो पुराना  इतिहासिक संत शिरोमणि गुरु  रविदास जी के मंदिर  को तोड़े जाने के विरोध में एक आक्रोश प्रदर्शन भी किया जिसमे गांव वासियो का  आक्रोश देखते ही बन रहा था |

बहुजन समाज के विकास से ही, देश का सम्पूर्ण विकास हो सकता है |  देश के सभी नागरिको के विकास से ही भारत एक विकसित देश बन सकता  है | अगर भारत को विश्व की एक मजबूत ताकत बनाना  है तो देश के सभी नागरिको का ध्यान  एक समान रखना होगा और देश में  एक मजबूत भाईचारा बनाना होगा और सभी लोगो को विकास के एक समान अवसर प्रदान करने होंगे | यह बात लक्ष्य कमांडरो ने अपनी भीमचर्चा के दौरान कही |

उन्होंने दिल्ली में 600 वर्षो पुराना संत रविदास जी के मंदिर को तोड़े जाने पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि यह बहुजन समाज के महापुरुषों का बहुत बड़ा अपमान है | उन्होंने चेतावनी स्वरों में कहा कि अब  बहुजन समाज अपने महापुरुषों  का अपमान किसी भी कीमत पर सहन करने  को तैयार नहीं है और वह अब दलित से बहुजन हो गया है | उन्होंने सरकार  से मांग करते हुए कहा कि बहुजन समाज की भावनाओ का आदर करते हुए उस इतिहासिक मंदिर को वही बनवाये |

इस भीमचर्चा व् आक्रोश प्रदर्शन  में लक्ष्य कमांडर मुन्नी बौद्ध, रेखा आर्या, संघमित्रा गौतम, सुषमा बाबू, जयश्री आनन्द, सुमन बौद्ध, खुशबू गौतम, धीरज भारती, रवि प्रकाश  व्  आयोजक मनोज कुमार, विनोद कुमार,डा.पृथ्वी पाल, महेंद्र गौतम,कपिल कुमार,पवन, शैलेन्द्र आर्या,दया राम गौतम,आशीष कुमार गौतम व्  रोहित कुमार गौतम ने जोरशोर से हिस्सा लिया।