OP राजभर ने आखिरी चरण में 3 सीटों पर विपक्ष को दिया समर्थन
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पूर्वांचल की तीन सीटों पर विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। राजभर ने मिजार्पुर में कांग्रेस और मह
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पूर्वांचल की तीन सीटों पर विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। राजभर ने मिजार्पुर में कांग्रेस और महाराजगंज तथा बांसगांव में गठबंधन प्रत्याशियों को समर्थन देने का एलान किया है।
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि मिजार्पुर, महाराजगंज और बांसगांव में पार्टी के घोषित प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। अरुण ने कहा कि पर्चा खारिज होने के बाद कार्यकर्ताओं के सुझाव पर पार्टी ने कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला लिया है। इन तीनों सीटों पर पार्टी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम करेंगे।
बता दें कि राजभर लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट में तय-तोड़ को लेकर नाराज चल रहे हैं। उन्होंने पूर्वांचल की 39 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं।