हमारे वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा: केजरीवाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

हमारे वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को चन्द्रयान-2 मिशन के अंतिम क्षणों में विक्रम लैंडर से संपर्क टूट जाने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वैज्ञानिकों ने एक बेहतरीन कार्य किया है। श


हमारे वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को चन्द्रयान-2 मिशन के अंतिम क्षणों में विक्रम लैंडर से संपर्क टूट जाने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वैज्ञानिकों ने एक बेहतरीन कार्य किया है।
श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने इतिहास रचा है। निराश होने की आवश्कता नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने बेहतरीन कार्य किया है। जय हिंद।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई। आज आपने चांद में दस्तक दी है और कल आप इसे जमीन पर उतारेंगे।
गौरतलब है कि चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की दूरी पहले तक मिशन सामान्य था। लेकिन इसके बाद अंतिम क्षणों में धरती पर स्थित केन्द्र से लैंडर का अचानक से संपर्क टूट गया।