रातों-रात सावरकर की मूर्ति लगाई, अब NSUI ने पोती कालिख

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

रातों-रात सावरकर की मूर्ति लगाई, अब NSUI ने पोती कालिख

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में डूसू के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह की ओर से रातों-रात वीर सावरकर, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह की मूर्ति लगाने के एक दिन बाद एनएसयूआई के 20 कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की मूर्तियों का माल्यार्पण क


रातों-रात सावरकर की मूर्ति लगाई, अब NSUI ने पोती कालिख
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में डूसू के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह की ओर से रातों-रात वीर सावरकर, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह की मूर्ति लगाने के एक दिन बाद एनएसयूआई के 20 कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की मूर्तियों का माल्यार्पण किया, साथ ही सुभाष चंद्र बोस व भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाए।

वहीं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सावरकर की मूर्ति पर जूतों का माल्यार्पण किया और कालिख पोत दी। यह सब दिल्ली एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा के नेतृत्व में हुआ।