Modilie नामक शब्द शामिल होने के राहुल गांधी के दावे पर ऑक्सफोर्ड ने दिया जवाब

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

Modilie नामक शब्द शामिल होने के राहुल गांधी के दावे पर ऑक्सफोर्ड ने दिया जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ ‘नया’ लेकर आए हैं और इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि इंग्लिश डिक्शनरी (शब्दकोश) में एक नया शब्द मोदीलाई (Modilie) आया है। राहुल ने दावा किया कि इसका मतलब ल


Modilie नामक शब्द शामिल होने के राहुल गांधी के दावे पर ऑक्सफोर्ड ने दिया जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ ‘नया’ लेकर आए हैं और इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि इंग्लिश डिक्शनरी (शब्दकोश) में एक नया शब्द मोदीलाई (Modilie) आया है।

राहुल ने दावा किया कि इसका मतलब लगातार आदतन झूठ बोलना होता है। इसे बिना नाम लिए उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज माना जा रहा है।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक स्क्रीन शाॅट शेयर किया है। गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अंग्रेजी के डिक्शनरी में ‘मोदीलाई’ नामक शब्द जुड़ गया है।

हालांकि, राहुल गांधी द्वारा इंग्लिश डिक्शनरी में ‘Modilie’ शब्द के शामिल होने का दावा गलत निकला है। प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने खुद ट्वीट कर इसका खंडन किया है।

ऑक्सफोर्ड ने राहुल को जवाब देते हुए ट्वीट में लिखा, ‘हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि फोटो में जो एंट्री Modilie दिखाई गई है वह फर्जी है। यह हमारी यानी ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी में शामिल नहीं है।’