पारूल सिंघल के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पारूल सिंघल के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

जसपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा के तीज महोत्सव में पारूल सिंघल को तीज क्वीन चुना गया। रनरअप दीपाली गहलोत रही। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी सहेलियों संग मल्हार गाते हुए झूले का आनंद उठाया। साथ ही तीज के महत्व बताते हुए युवतियों से सुसंस्कृत


पारूल सिंघल के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
जसपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा के तीज महोत्सव में पारूल सिंघल को तीज क्वीन चुना गया। रनरअप दीपाली गहलोत रही। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी सहेलियों संग मल्हार गाते हुए झूले का आनंद उठाया। साथ ही तीज के महत्व बताते हुए युवतियों से सुसंस्कृत एवं मर्यादित आचरण में रहने का आहवान किया गया।

शनिवार को बंधन पैलेस मेंआयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष मीनाक्षी चैहान ने किया। उन्होंने तीज के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए ऊर्जा और उमंग लेकर आता है। इसमे मेहंदी, चूड़ी, बिंदी और रंगबिरंगी कपड़ों के साथ घेवर का आनंद लिया जाता है। इसके बाद महिलाओं ने नये एवं पुराने गीतों पर झूले की पींगे बढ़ाई। साथ ही महिलाओं ने एक दूसरे को घेवर खिलाकर तीज की बधाई दी।

हाउजी, तंबोला, गेम, मेहंदी समेत बच्चों एवं युवतियों ने जमकर नृत्य किया। प्रतियोगिता में पुरूस्कार एवं गिफ्ट भी बांटे गये। पारूल सिंघल विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का जवाब देकर तीज क्वीन चुनी गई। अध्यक्ष मीनाक्षी चैहान एवं अर्चना गर्ग ने पारूल को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। महोत्सव में लकी एवं अन्य ड्रा भी निकाले गए। यहॉ मीनाक्षी चैहान, डा. रेखा सिंह, सुशीला चैहान, रीना चैहान, विनीता चैहान, डा. कविता चैहान, रेखा राजपूत, अंजना चैहान, सुधा चैहान, संजू, रश्मि, रेखा पधान, ममता चैहान, पुष्पा चैहान, सविता पधान,अनीता चैहान, सुधा, उमा पधान, रीना चैहान, रश्मि चैहान, कोमल, शालू आदि मौजूद रहे।

मेहंदी प्रतियोगिता में हिना रही अव्वल
आरएलएस मैमोरियल डिग्री कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता हिना प्रथम, प्रीति द्वितीय, सिदरा तीसरे स्थान पर आई। प्रतियोगिता में प्राचार्य भुवनेश्वरी देवी, सचिव विनय चैहान, फैजिया, ज्योति अग्रवाल, शाईन, अनुपमा, सुम्बुल परवीन, बलजीत आदि छात्राओं ने भाग लिया।

जानकी सिंह कालेज में सजाई रंगोली 
महुवाडाबरा के जानकी सिंह इंका में सानिया, मुस्कान, नाजिया ने रंगोली सजाई। प्रबंधक सौरभ राजपूत ने सभी विजेताओं को पुरूस्कृत किया।