महज 5 साल में ही पायल ने कमाए 325 करोड़ रूपये!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

महज 5 साल में ही पायल ने कमाए 325 करोड़ रूपये!

नई दिल्ली। 35 साल की पायल कडकिया आज अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है और दुनियाभर में उसकी पहचान बन चुकी है। यह दौलत भी उसने महज कुछ सालों की मेहनत में ही कमाए हैं। डांस के हुनर को उसने न सिर्फ बिजनेस में तब्दील कर दिया, बल्कि महज 5 साल में यह


महज 5 साल में ही पायल ने कमाए 325 करोड़ रूपये!
नई दिल्ली। 35 साल की पायल कडकिया आज अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है और दुनियाभर में उसकी पहचान बन चुकी है। यह दौलत भी उसने महज कुछ सालों की मेहनत में ही कमाए हैं। डांस के हुनर को उसने न सिर्फ बिजनेस में तब्दील कर दिया, बल्कि महज 5 साल में यह कंपनी जीरो से 2600 करोड़ रुपए की हो चुकी है।

उसकी खुद की दौलत 325 करोड़ रुपए है। अब वह अपना कारोबार और बढ़ाने के लिए स्पा और मसाज बिजनेस में भी उतर चुकी है, जिसकी डिमांड दुनियाभर के देशों में बढ़ रही है।

35 साल की पायल कड़किया के माता-पिता पश्चिमी भारत के रहने वाले हैं। पायल जब बहुत छोटी थी तो भारतीय फिल्मों के गानों पर खूब डांस करती थी। धीरे-धीरे डांस उसका शौक बनता गया।

बाद में जब उसके माता-पिता अमेरिका आ गए, वहां भी भारतीय गानों और डांस में इंटरेस्ट बरकरार रहा। इसी शौक को करियर बनाने की सोची।