PCS अफसर ऋतु सुहास बनीं मिसेज इंडिया...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

PCS अफसर ऋतु सुहास बनीं मिसेज इंडिया...

लखनऊ। 2004 बैच की पीसीएस अफसर ऋतु सुहास इन दिनों सुर्खियों में है। उन्होंने 10 सितंबर को आयोजित मिसेज इंडिया-2019 का खिताब जीतकर प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। ऋतु सुहास ने यह कारनामा देश के 20 राज्यों से 60 महिलाओं को पछाड़ किया है। सबसे रोचक बात यह ह


PCS अफसर ऋतु सुहास बनीं मिसेज इंडिया...
लखनऊ। 2004 बैच की पीसीएस अफसर ऋतु सुहास इन दिनों सुर्खियों में है। उन्होंने 10 सितंबर को आयोजित मिसेज इंडिया-2019 का खिताब जीतकर प्रदेश का मान बढ़ा दिया है।

ऋतु सुहास ने यह कारनामा देश के 20 राज्यों से 60 महिलाओं को पछाड़ किया है। सबसे रोचक बात यह है कि उन्होंने टैलेंट, कॉस्ट्यूम व प्रश्नोत्तरी राउंड में सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा किया है।

ऋतु सुहास एलडीए में ज्वांइट सेकेट्री के पद पर तैनात है। ऋतु सुहास ने जीवन में काफी संघर्ष किया और एक दौर ऐसा भी था जब उनके पास अखबार के लिए सौ रुपये तक नहीं होते थे।

उन्होंने बताया कि 2003 में जब पीसीएस की तैयारी कर रही थी। आलम तो यह है कि उनके घर में फाइनेंसियल प्रॉब्लम शुरू से रही है। इतना ही नहीं घर से बाहर जाकर पढ़ाई करने पर भी लोग खुश नहीं थे लेकिन घर वालों ने पूरा साथ दिया।