लड़की के कपड़ों में घूम रहे कश्मीरी छात्र को लोगों ने पकड़कर पीटा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

लड़की के कपड़ों में घूम रहे कश्मीरी छात्र को लोगों ने पकड़कर पीटा

अलवर। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात जिले के नीमराणा में लड़की के कपड़े पहन कर घूम रहे कश्मीरी छात्र को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। इस दौरान उसे पोल से बांध दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाल


लड़की के कपड़ों में घूम रहे कश्मीरी छात्र को लोगों ने पकड़कर पीटा
अलवर। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात जिले के नीमराणा में लड़की के कपड़े पहन कर घूम रहे कश्मीरी छात्र को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। इस दौरान उसे पोल से बांध दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए छात्र से पूछताछ कर रही है। वहीं छात्र के मोबाइल और लेपटॉप की भी तलाशी की जा रही है।


पुलिस के अनुसार पकड़ा गया छात्र जम्मू कश्मीर के बारामूला के सोपोर का रहने वाला है। जिसका नाम मीर फैद (25) बताया जा रहा है। फैद नीमराणा में रहकर करीब तीन साल से एरोनॉटिक्स की पढ़ाई कर रहा है। वो यहां बीटेक में फाइनल ईयर का स्टूडेंट है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फैद रात को लड़की के कपड़ों में मुख्य बाजार मोतीझील और पीएनबी बैंक कृष्णा टावर के पास घूम रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे देख लिया। युवक को संदिग्ध मानकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंबे से बांध दिया। जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई भी की गई।