कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले भी अब दिल्ली वाले कहलाएंगे: केजरीवाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले भी अब दिल्ली वाले कहलाएंगे: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले भी अब दिल्ली वाले कहलाएंगे। जल्द ही कच्ची कॉलोनी में रहने वाले लोगों के मकान की रजिस्ट्री होगी। इसके बाद राजस्थान, यूपी, बिहार के गांव को छोड़कर आए लोगों की भी


कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले भी अब दिल्ली वाले कहलाएंगे: केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले भी अब दिल्ली वाले कहलाएंगे। जल्द ही कच्ची कॉलोनी में रहने वाले लोगों के मकान की रजिस्ट्री होगी।

इसके बाद राजस्थान, यूपी, बिहार के गांव को छोड़कर आए लोगों की भी दिल्ली अपनी होगी। देवली गांव की 13 कच्ची कॉलोनियों में पाइप लाइन डालने का काम शुरू करने के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।

भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार चुनाव के समय दोनों पार्टियां आपके पास आया करती थीं। वोट लेकर वे सत्ता पर काबिज हो जाते थे, लेकिन कच्ची कॉलोनी वालों को धोखा देते रहे। उन्होंने कच्ची कॉलोनी में रहने वालों को कभी अपना नहीं माना।

उन्हें हमेशा बाहरी माना। यही वजह है कि 30 साल से देवली गांव के लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली। अब सभी कच्ची कॉलोनियों में विकास हो रहा है। रजिस्ट्री हो जाएगी तो कच्ची कॉलोनी पक्की हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीला दीक्षित के शासनकाल में रोज बिजली के दाम बढ़ जाते थे। इसके खिलाफ मैंने 15 दिन तक भूख हड़ताल की। अब 200 यूनिट तक बिजली फ्री हो गई है। फिक्स चार्ज, सरचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी टैक्स सभी फ्री हो जाएंगे। 200 यूनिट बिजली खर्च करने वालों का बिल जीरो आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 5-6 महीने में देवली गांव के लोगों को गंगा जल मिलेगा। सोनिया विहार से गंगा जल आपके गांव पहुंचेगा। 13 कच्ची कॉलोनियों में पाइन लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। सड़क व नालिया भी बनेंगी। इस काम को पूरा करने का लक्ष्य तो 12 महीने रखा गया है, पर कोशिश होगी कि 5-6 महीने में पूरा हो जाए।