9 वर्षीया लड़की को अगवा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

9 वर्षीया लड़की को अगवा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली। रोहिणी में नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोप में 28 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की की मां को शादी के लिए कहा था लेकिन उसने इनकार कर दिया। शादी के वास्ते दबाव बनाने के लिए आरोपी न


9 वर्षीया लड़की को अगवा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली। रोहिणी में नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोप में 28 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की की मां को शादी के लिए कहा था लेकिन उसने इनकार कर दिया।

शादी के वास्ते दबाव बनाने के लिए आरोपी ने महिला की नौ वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया।  नाबालिग लड़की रविवार दोपहर को लापता हो गयी थी। लड़की उस वक्त पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लाने गयी थी। आरोपी कमलेश को लड़की के साथ उत्तर प्रदेश में महोबा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि लापता लड़की का पता लगाने के लिए चार थाने के 75 कर्मियों के 12 दल बनाए गए।

लड़की जब वापस नहीं आयी तो उसकी मां ने विजय विहार थाने का रुख किया और एक शिकायत दर्ज करायी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी लड़की रविवार को अपने घर के पास से लापता हो गयी। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसके आधार पर घटनाक्रम का पता लगाया गया।