'गर्लफ्रेंड के घर के सामने पेड़ लगाएं, नहीं होगा ब्रेकअप', ऐसे बोर्ड लिए घूम रहे वेदप्रकाश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

'गर्लफ्रेंड के घर के सामने पेड़ लगाएं, नहीं होगा ब्रेकअप', ऐसे बोर्ड लिए घूम रहे वेदप्रकाश

नई दिल्ली। बिहार के छपरा के निवासी वेद प्रकाश इन दिनों चर्चा में हैं। इस बार इनके चर्चा का कारण है उनका गर्लफ्रेंड वाला बोर्ड जो दिल्ली के कनॉट प्लेस में लेकर घूमते नजर आते हैं। बोर्ड पर उन्होंने लिखा है गर्लफ्रेंड के घर के सामने पेड़ लगाएं, नहीं होग


'गर्लफ्रेंड के घर के सामने पेड़ लगाएं, नहीं होगा ब्रेकअप', ऐसे बोर्ड लिए घूम रहे वेदप्रकाशनई दिल्ली। बिहार के छपरा के निवासी वेद प्रकाश इन दिनों चर्चा में हैं। इस बार इनके चर्चा का कारण है उनका गर्लफ्रेंड वाला बोर्ड जो दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस में लेकर घूमते नजर आते हैं। बोर्ड पर उन्‍होंने लिखा है गर्लफ्रेंड के घर के सामने पेड़ लगाएं, नहीं होगा ब्रेकअप।

बकौल वेद प्रकाश, मैं पीएम मोदी के द्वारा देश में चलाए जा रहे स्‍वच्‍छ भारत अभियान का हिस्‍सा हूं और इसके लिए लोगों के साथ जुड़ कर काम कर रहा हूं। लोगों को जागरूक करता हूं। इसके अलावा लोगों को पेड़ लगाने के लिए भी जागरूक कर रहा हूं।
'गर्लफ्रेंड के घर के सामने पेड़ लगाएं, नहीं होगा ब्रेकअप', ऐसे बोर्ड लिए घूम रहे वेदप्रकाश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेद प्रकाश का कहना है कि तकरीबन चार साल पहले मुंबई में नौकरी करने के दौरान बैंड्रा बीच के पास तवा रेस्तरां में गर्लफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेड कर रहा था। इस दौरान मैंने पाया कि मुंबई में बहुत गंदगी है। इस बीच अपनी बातचीत में मैंने कहा 'गर्लफ्रेंड की कसम देश को गंदा नहीं होने दूंगा'। फिर पहली बार मुंबई के बाहर पहले कैंपेन किया था।