PM ने नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया: प्रियंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

PM ने नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया: प्रियंका

नई दिल्ली। राफेल, बदजुबानी, जाति के बाद अब राजीव गांधी पर देश का चुनावी संग्राम आकर टिक गया है। पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मिस्टर क्लीन की इमेज के साथ आए थे, लेकिन भ्रष्टाचारी नंबर वन के तौर पर जीवनकाल समाप्त हुआ। इसके बाद


PM ने नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया: प्रियंका
नई दिल्ली। राफेल, बदजुबानी, जाति के बाद अब राजीव गांधी पर देश का चुनावी संग्राम आकर टिक गया है। पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मिस्टर क्लीन की इमेज के साथ आए थे, लेकिन भ्रष्टाचारी नंबर वन के तौर पर जीवनकाल समाप्त हुआ। इसके बाद राहुल गांधी ने रविवार को पीएम पर हमला बोलते हुए कहा, मोदी जी आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मोदीजी, लड़ाई खत्म हो चुकी है। आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। खुद के बारे में खुद के भीतर की सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा। सप्रेम।
बाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मोदी की ट्विटर पर आलोचना की, शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया, जिसने अपना जीवन देश के लिए कुर्बान किया।
उन्होंने कहा, अमेठी की जनता जवाब देगी, जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदीजी, यह देश धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता। राहुल व प्रियंका गांधी की टिप्पणी मोदी के बयान के एक दिन बाद आई है। मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक रैली में उनके पिता पर हमला किया और भ्रष्टाचारी नंबर 1 बताया। मोदी ने कहा, आपके (राहुल गांधी) पिता को उनके दरबारियों द्वारा मिस्टर क्लीन बुलाया जाता था, लेकिन उनका जीवन भ्रष्टाचारी नंबर 1 के रूप में समाप्त हुआ। मोदी की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस प्रमुख द्वारा राफेल जेट सौदे को लेकर भ्रष्टाचार के लगातार हमलों के बाद आई। इसी बीच मोदी के बयान और फिर राहुल गांधी के पलटवार के बाद दोनों पार्टियों में भी जुबानी जंग तीखी हो गई है। बीजेपी ने बोफोर्स और क्वात्रोची का जिक्र कर पूर्व पीएम राजीव गांधी के कार्यकाल पर सवाल उठाया है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, उन्होंने एक ईमानदार प्रधानमंत्री को चोर-चोर कहा है, हिटलर कहा है, मौत का सौदागर कहा है। आज कर्म के प्रतीक्षा करने की बात कह रहे हैं। अछे कर्म से देश मोदी जी की प्रतीक्षा कर रहा है। हमें समझना चाहिए कि राहुल और प्रियंका की यह तिलमिलाहट क्यों है  ऐसा इसलिए है क्योंकि हम सत्ताधारी परिवार में जन्मे हैं, सत्ता में रहना हमारा अधिकार है। आदमी गरीब परिवार से आता है और अपनी मेहनत और लगन से देश की जनता का काम करता है।