किसान सम्मान निधि लाकर PM ने किसानों का बढ़ाया मान: योगी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

किसान सम्मान निधि लाकर PM ने किसानों का बढ़ाया मान: योगी

अयोध्या। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के ऑडिटोरियम हाल में 26वीं कृषि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उत्तर प्रदेश के 84 कृषि विज्ञान केंद्र


किसान सम्मान निधि लाकर PM ने किसानों का बढ़ाया मान:  योगी
अयोध्या। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के ऑडिटोरियम हाल में 26वीं कृषि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उत्तर प्रदेश के 84 कृषि विज्ञान केंद्रों के कृषि वैज्ञानिकों की दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर स्थित आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर  पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यशाला में मौजूद वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास में किसानों की एक बहुत बड़ी भूमिका है। मोदी जी ने 5 वर्ष पूर्व कृषि के नए अन्वेषण में कार्य शुरू किया है।

पीएम मोदी का लक्ष्य किसानों की आय दुगनी करनी है। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए बताया कि किसानों के उत्साह वर्धन से ही दलहन मौजूद है और मूल्य नियंत्रित है।