PM मोदी ने कांग्रेस पर चुनावी घोटाले का आरोप लगाया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

PM मोदी ने कांग्रेस पर चुनावी घोटाले का आरोप लगाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर ‘तुगलक रोड चुनावी घोटाले’ का आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें गरीब और गर्भवती महिलाओं का धन लूटा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आधिकारिक आवास दिल्ली के तुगलक लेन में स्थित है। हाल ही में आयकर वि


PM मोदी ने कांग्रेस पर चुनावी घोटाले का आरोप लगाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर ‘तुगलक रोड चुनावी घोटाले’ का आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें गरीब और गर्भवती महिलाओं का धन लूटा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आधिकारिक आवास दिल्ली के तुगलक लेन में स्थित है।

हाल ही में आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी सहयोगियों और अन्य के यहां रविवार को चार राज्यों में छापेमारी की थी।

आयकर विभाग के लिए नीतियां तैयार करने वाली सीबीडीटी ने बताया था कि विभाग ने 20 करोड़ रुपये की संदिग्ध राशि का पता लगाया है जिसे ‘ दिल्ली में एक प्रमुख राजनीतिक मुख्यालय’ में तुगलक रोड पर रहनेवाले एक व्यक्ति के घर से कथित तौर पर भेजा जा रहा था। तुगलक रोड पर कई नामचीन लोगों के घर हैं।

गुजरात के जूनागढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जहां तक घोटाले की बात है तो इसे कई नामों से जाना जाता है। मोदी ने कहा, ‘‘ अब एक नया नाम है, वह भी सबूत के साथ। कांग्रेस ‘तुगलक रोड चुनावी घोटाला’ में शामिल है। जो धन गरीबों के लिए है, उसका इस्तेमाल उनके नेता कर रहे हैं। जो धन गर्भवती महिलाओं के लिए है, उसे लूटा गया।’