PM मोदी नकली वादे करते हैं वो, कभी पूरे नहीं होंगे: राहुल गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

PM मोदी नकली वादे करते हैं वो, कभी पूरे नहीं होंगे: राहुल गांधी

हरियाणा के सिरसा में राहुल गांधी, अशोक तंवर के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर तंज कसा। राहुल गांधी को 11 बजे पहुंचना था, लेकिन वे 12.30 बजे आए। वहीं रैली स्थल को 16 जोन में बां


PM मोदी नकली वादे करते हैं वो, कभी पूरे नहीं होंगे: राहुल गांधी
हरियाणा के सिरसा में राहुल गांधी, अशोक तंवर के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर तंज कसा।

राहुल गांधी को 11 बजे पहुंचना था, लेकिन वे 12.30 बजे आए। वहीं रैली स्थल को 16 जोन में बांटा गया था और करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

काफी संख्या में लोग राहुल को सुनने के लिए उमड़े। राहुल ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया और उन्हें झूठा बताया। राहुल ने कहा कि मैं सिरसा की जनता और किसानों को बताना चाहता हूं कि मोदी नकली वादे करते हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे। 15 लाख नहीं आने वाले, लेकिन मेरा वादा है कि 72 हजार जरूर आ जाएंगे।