छेड़खानी की शिकायत लिखवाने गई लड़की के साथ पुलिसकर्मी ने की बदसलूकी!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

छेड़खानी की शिकायत लिखवाने गई लड़की के साथ पुलिसकर्मी ने की बदसलूकी!

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं और कानून के रखवाले ही लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक व


छेड़खानी की शिकायत लिखवाने गई लड़की के साथ पुलिसकर्मी ने की बदसलूकी!
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं और कानून के रखवाले ही लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव है।’’ उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है कि उनकी बात सुनी जाए।कांग्रेस महासचिव ने जो वीडियो शेयर किया है उसे उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक थाने का बताया है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह राज्य में किस स्थान का वीडियो का है।

वीडियो में दिख रहा है कि छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की से पुलिसकर्मी कहता है, “तुम यह अंगूठी क्यों पहनती हो…? क्यों तुमने चूड़ा और नेकलेस पहना है…? इतने आइटम किसलिए पहने हुए हो…? तुम पढ़ती नहीं हो… इतने ज़ेवर पहनती हो, क्यों…? इनसे क्या लाभ मिलता है…? इसी से दिखाई दे जाता है कि तुम क्या हो…”।