छठे चरण का मतदान कराने पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

छठे चरण का मतदान कराने पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

प्रयागराज की फूलपुर एवं इलाहाबाद लोकसभा संसदीय सीट पर 12 मई को 4080 बूथों पर कुल 37,79,078 मतदाता 28 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। जिसमें फूलपुर एवं इलाहाबाद से 14-14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान कराने के लिए शनिवार की सुबह से पोलिंग पार्टियां र


छठे चरण का मतदान कराने पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
प्रयागराज की फूलपुर एवं इलाहाबाद लोकसभा संसदीय सीट पर 12 मई को 4080 बूथों पर कुल 37,79,078 मतदाता 28 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। जिसमें फूलपुर एवं इलाहाबाद से 14-14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान कराने के लिए शनिवार की सुबह से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गयी।
विधानसभावार मतदान कर्मिंयों का भी अलग-अलग रवानगी स्थल बनाया गया है। विधानसभा मेजा, करछना, कोरांव, बारा, प्रतापपुर तथा हण्डिया की पोलिंग पार्टी परेड ग्राउण्ड से, शहर की विधानसभा इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद पश्चिमी एवं इलाहाबाद दक्षिणी की पोलिंग पार्टी केपी इण्टर कालेज से एवं विधानसभा सोरांव एवं फाफामऊ की पार्टी एमएनएनआईटी तेलियरगंज एवं विधानसभा फूलपुर पार्टी की रवानगी प्रिटिंग इन्सटीट्यूट तेलियरगंज है। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर मतदान प्रात: सात बजे से प्रारम्भ होकर सांय छह बजे तक होगा।
गौरतलब है कि प्रयागराज के दोनो सीटों की दस विधानसभाओं में कुल 20,36,244 पुरूष एवं 16,83,388 महिला मतदाता हैं। जिसमें फूलपुर लोकसभा से 10,98,395 पुरूष एवं 9,07,619 महिला मतदाता तथा इलाहाबाद लोकसभा से 9,37,849 पुरूष एवं 7,75,769 महिला मतदाता हैं। विधानसभा वार नजर डाली जाय तो फाफामऊ में 3,62,406, सोरांव 3,73,564, फूलपुर 3,94,018, मेजा 3,18,674, करछना 3,34,992, बारा 3,24,819, कोरांव 3,35,791, शहर पश्चिमी 4,49,224, शहर उत्तरी 4,27,016 एवं शहर दक्षिणी 3,99,532 मतदाता हैं। जिनके लिए फाफामऊ में 207, सोरांव 227, फूलपुर 219, मेजा 187, करछना 189, बारा 240, कोरांव 226, शहर पश्चिमी 115, शहर उत्तरी 75 एवं शहर दक्षिणी में 70 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार 51-फूलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की विधानसभा फाफामऊ में 9, सोरांव में 7, फूलपुर में 4, इलाहाबाद पश्चिम में 15 तथा इलाहाबाद उत्तरी में 33 मॉडल बूथ बनाये गये हैं। इस संसदीय क्षेत्र में मॉडल बूथों की संख्या 68 तथा पिंक बूथों की कुल संख्या 5 है। इसी प्रकार 52-इलाहाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के विधानसभा क्षेत्र मेजा में मॉंडल बूथों की संख्या 14, करछना में 16, इलाहाबाद दक्षिणी में 20, बारा में 11 तथा कोरांव में 13 है। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 74 मॉडल बूथ तथा हर विधानसभा में एक-एक पिंक बूथ भी हैं, जिनकी कुल संख्या 5 है।