प्रयागराज में लगे पोस्टर, प्रियंका के लिए लिखा ‘गंगा की बेटी, जीतेगी यूपी’

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

प्रयागराज में लगे पोस्टर, प्रियंका के लिए लिखा ‘गंगा की बेटी, जीतेगी यूपी’

प्रयागराज कुंभ में प्रियंका गांधी के जाने की खबर के साथ ही उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत में यहां कई बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें प्रियंका को ‘गंगा की बेटी’ बताया है। इसके साथ ही यह भी लिखा गया


प्रयागराज में लगे पोस्टर, प्रियंका के लिए लिखा ‘गंगा की बेटी, जीतेगी यूपी’प्रयागराज कुंभ में प्रियंका गांधी के जाने की खबर के साथ ही उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत में यहां कई बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें प्रियंका को ‘गंगा की बेटी’ बताया है। इसके साथ ही यह भी लिखा गया कि वो यूपी जीतने आई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका की सक्रिय राजनीति में एंट्री पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी। उल्लेखीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन को राष्ट्रीय महासचिव बनाने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पोस्टर कांग्रेस के पोस्टर बॉय हसीब अहमद ने लगवाए हैं। अब ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। पोस्टर में हाथ जोड़कर अभिवादन करतीं प्रियंका के साथ दिवंगत इंदिरा गांधी, सोनिया और राहुल को भी जगह दी गई है। इनके साथ ही यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर और प्रवक्ता प्रमोद तिवारी भी हैं।