नूतन वर्ष पर प्रभातफेरी, लहराए केसरिया ध्वज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

नूतन वर्ष पर प्रभातफेरी, लहराए केसरिया ध्वज

ठाकुरद्वारा/मुरादाबाद। नूतन वर्ष के स्वागत में आर्य समाज से जुड़े लोगों ने प्रभातफेरी निकाली। इसमें झांकियों के साथ केसरिया ध्वज लहराए। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चना भी की गई। हिंदू विक्रम संवत 2076 का शनिवार को शुभारंभ हो गया। प्रथ


नूतन वर्ष पर प्रभातफेरी, लहराए केसरिया ध्वजठाकुरद्वारा/मुरादाबाद। नूतन वर्ष के स्वागत में आर्य समाज से जुड़े लोगों ने प्रभातफेरी निकाली। इसमें झांकियों के साथ केसरिया ध्वज लहराए। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चना भी की गई।

हिंदू विक्रम संवत 2076 का शनिवार को शुभारंभ हो गया। प्रथम दिन आर्य समाज मंदिर पर  सुबह आठ बजे यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहूतियां देकर सुख शांति की कामना की। ध्वजारोहण के बाद प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें आर्य समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ विभिन्न झांकियां शामिल थी।

आर्य समाज बुध बाजार से प्रारंभ होकर प्रभातफेरी कुरेशियान मस्जिद, छिद्दू चैराहा, राजीव मार्केट, मछली बाजार, काशीपुर चुंगी, अंबेडकर पार्क, छहराहा, बड़ा बाजार, सनातन धर्म हिन्दू इंटर कालेज, नगर पालिका गेट, जसपुर बस स्टैंड होकर वापस आर्य समाज पर समाप्त हुई। इसमें भारत माता, स्वामी दयानंद सरस्वती, महाराणा प्रताप, झांसी की रानी, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के साथ ही महाराजा विक्रमादित्य की झांकियां शामिल थी।

प्रभात फेरी में केसरियां झंडे लिए थे, जगह-जगह फूल वर्षा का स्वागत किया गया। इस बीच मंदिरों में भी पूजा अर्चना के साथ महिलाओं भजन कीर्तन किया। प्रभातफेरी में आर्य समाज के मंत्री संजीव सिंघल, इंदू कांत अग्रवाल, रवि प्रकाश, गुलाब सिंह वर्मा, वीरेंद्र यादव, मोहित सिंघल, तरुष अग्रवाल, रामौतार, दीपक गुप्ता, केदारनाथ, रामचंद्र सिंह, प्रदीप कुमार आदि थे।