कार्यक्रम के दौरान 500-500 के नोट बांटती नजर आईं प्रज्ञा ठाकुर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कार्यक्रम के दौरान 500-500 के नोट बांटती नजर आईं प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे भिखारियों को 500-500 के नोट बांटते दिख रही है। वीडियो एनडीटीवी के जर्नालिस्ट अनुराग दर्वे ने ट्विटर पर शेयर किया है। अनुराग ने ट्वीट में लिखा कि, नामांकन पत्र के साथ दाखिल क


कार्यक्रम के दौरान 500-500 के नोट बांटती नजर आईं प्रज्ञा ठाकुर
भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे भिखारियों को 500-500 के नोट बांटते दिख रही है।

वीडियो एनडीटीवी के जर्नालिस्ट अनुराग दर्वे ने ट्विटर पर शेयर किया है। अनुराग ने ट्वीट में लिखा कि, नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलाफनामे में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी इनकम का साधन 'भिक्षाटन' बताया था।

कल वह सिहोर में एक कार्यक्रम के दौरान 500-500 के नोट बांटती नजर आईं। जो वीडियो सामने आया है उसमें प्रज्ञा ठाकुर एक लोगों की भीड़ के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। उनके पास खड़ी कुछ महिलाओं के वे पास खड़े एक शख्स से लेकर 500-500 रुपए दे रही हैं।