संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली प्रिया इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली प्रिया इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने प्रयागराज की ऐतिहासिक फूलपुर लोकसभा सीट से संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली प्रिया सिंह पॉल को उम्मीदवार बनाया है। गुरूग्राम की रहने वा


संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली प्रिया इस सीट से लड़ेंगी चुनावप्रयागराज। समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने प्रयागराज की ऐतिहासिक फूलपुर लोकसभा सीट से संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली प्रिया सिंह पॉल को उम्मीदवार बनाया है।

गुरूग्राम की रहने वाली प्रिया केंद्र सरकार में अडिशनल डीजी रह चुकी हैँ और उन्होंने कई टीवी प्रोग्राम और फीचर फिल्मों पर भी काम किया है। गांधी-नेहरू परिवार की विरासत से जुड़े होने का दावा करने वाली प्रिया को फूलपुर सीट से उम्मीदवार बनाकर शिवपाल ने एक बड़ा दांव खेला है। वह भी ऐसे समय में जब इस सीट से प्रियंका गांधी को लड़ाने की मांग की जा रही थी।