दरगाह में राहुल के लिए दुआ मांगने पहुंचीं प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दरगाह में राहुल के लिए दुआ मांगने पहुंचीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने भाई के चुनाव प्रचार में पूरे जोर शोर से जुटी हुई हैं। इस बीच प्रियंका ने अमेठी में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक माने जाने वाले हजरत मीर इमामुद्दीन की दरगाह पहुंची। प्रियंका गांधी


दरगाह में राहुल के लिए दुआ मांगने पहुंचीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने भाई के चुनाव प्रचार में पूरे जोर शोर से जुटी हुई हैं। इस बीच प्रियंका ने अमेठी में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक माने जाने वाले हजरत मीर इमामुद्दीन की दरगाह पहुंची। प्रियंका गांधी ने दरगाह पहुंच कर अपने भाई के लिए दुआ मांगी।

प्रियंका ने दोपहर के बाद बस स्टेशन चौराहे से लगभग दो किलोमीटर का रोड शो करने के बाद दरगाह पहुंची। इसके बाद उन्होंने यहा माथा टेका।

प्रियंका ने अमेठी से अपने भाई राहुल गांधी की जीत के लिए चादर चढ़ाकर दुआ मांगी। इससे पहले रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। रास्ते में जगह-जगह पर प्रियंका का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया।