मोदी-मोदी के नारे लगा रहे लोगों को देख प्रियंका गांधी ने रोकी गाड़ी, जाकर कही ये बात

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मोदी-मोदी के नारे लगा रहे लोगों को देख प्रियंका गांधी ने रोकी गाड़ी, जाकर कही ये बात

इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने उज्जैन में रोड शो करने के बाद रतलाम में चुनावी सभा की। चुनावी सभा के बाद प्रियंका गांधी रोड शो के लिए इंदौर पहुंचीं। उनका जब काफिल गुजर रहा था तो सड़क किनारे खड़े होकर कुछ लो


मोदी-मोदी के नारे लगा रहे लोगों को देख प्रियंका गांधी ने रोकी गाड़ी, जाकर कही ये बात
इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने उज्जैन में रोड शो करने के बाद रतलाम में चुनावी सभा की। चुनावी सभा के बाद प्रियंका गांधी रोड शो के लिए इंदौर पहुंचीं। उनका जब काफिल गुजर रहा था तो सड़क किनारे खड़े होकर कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।

नारेबाजी सुन प्रियंका गांधी गाड़ी रोक दीं और नारा लगा रहे लोगों से मिलने पहुंच गईं। गाड़ी से उतर प्रियंका उन लोगों से हाथ मिलाईं।

साथ ही उन्होंने कहा कि आप अपनी जगह और मैं अपनी जगह। सबको ऑल द बेस्ट। उसके बाद प्रियंका गाड़ी में बैठ रोड शो के लिए निकल गईं।

दरअसल, प्रियंका गांधी की गाड़ी को इंदौर में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक चौक पर लिया। वहां से कुछ दूरी पर कुछ लोग बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हमलोगों को भी ऐसी ही मोदी जी की गाड़ी रोक लेनी चाहिए थी।

बात कर रहे लोग मोदी जी के बारे में ही बात कर रहे थे। जैसे ही लोगों ने प्रियंका गांधी की गाड़ी को अपनी ओर आते देखा। उनलोगों ने मोदी-मोदी चिल्लाना शुरू कर दिया।