बैरिकेड से कूद कर जनता से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बैरिकेड से कूद कर जनता से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका ने सोमवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में रैलियां की, साथ ही इंदौर में रोड शो भी किया। प्रियंका ने रतलाम में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। यहां प्रियंका के लिए लोगों को उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली को


बैरिकेड से कूद कर जनता से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका ने सोमवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में रैलियां की, साथ ही इंदौर में रोड शो भी किया। प्रियंका ने रतलाम में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। यहां प्रियंका के लिए लोगों को उत्‍साह देखते ही बन रहा था।

रैली को संबोधित करने के बाद प्रियंका मंच से उतरीं और फिर सीधा जनता से मिलने के लिए पहुंच गईं। जनता से मिलने के लिए प्रियंका ने करीब 3 से साढ़े तीन फिट ऊंची बैरिकेट्स पर चढ़कर दूसरे ओर पहुंचीं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी कई राज्यों में करीब सैकड़ों रैलियां कर चुकी हैं।