अदिति सिंह पर हमले से भड़कीं प्रियंका गांधी ने कहा- योगी सरकार, गुंडों की सरकार...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अदिति सिंह पर हमले से भड़कीं प्रियंका गांधी ने कहा- योगी सरकार, गुंडों की सरकार...

रायबरेली जिले से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के काफिले पर हुए जानलेवा हमले के बाद आज उनसे मिलने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार गुंडों


अदिति सिंह पर हमले से भड़कीं प्रियंका गांधी ने कहा- योगी सरकार, गुंडों की सरकार...
रायबरेली जिले से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के काफिले पर हुए जानलेवा हमले के बाद आज उनसे मिलने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली बीजेपी सरकार गुंडों की सरकार है। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से जिला पंचायत सदस्‍यों को खींच-खींचकर मारा गया, ऐसी अराजकता पहले कभी नहीं हुई।

इस हमले में घायल हुईं अदिति सिंह के साथ संवाददाता सम्‍मेलन में प्रियंका गांधी ने कहा, 'प्रदेश सरकार गुंडों की सरकार है। कल जिस तरह जिला पंचायत सदस्यों को गाड़ी से खींच- खींच कर मारा गया, ऐसी अराजकता पहले कभी नहीं हुई थी। ऐसा पहली बार हुआ है। दिल्ली में चुनाव आयोग से शिकायत हुई है। हम इन सदस्यों की पूरी लड़ाई लड़ेंगे।'