मच्छरों के बीच कटी प्रियंका गांधी की रात

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मच्छरों के बीच कटी प्रियंका गांधी की रात

सोनभद्र जाने पर अड़ी प्रियंका वाड्रा अब भी चुनार किले में मौजूद हैं। उनको मनाने के लिए आधी रात के बाद कमिश्नर मीरजापुर मंडल और वाराणसी मंडल पहुंचे, साथ मे एडीजी पुलिस मौजूद रहे लेकिन वार्ता बेनतीजा साबित हुई। शनिवार सुबह से ही कार्यकर्ताओं का आना शुर


मच्छरों के बीच कटी प्रियंका गांधी की रात
सोनभद्र जाने पर अड़ी प्रियंका वाड्रा अब भी चुनार किले में मौजूद हैं। उनको मनाने के लिए आधी रात के बाद कमिश्नर मीरजापुर मंडल और वाराणसी मंडल पहुंचे, साथ मे एडीजी पुलिस मौजूद रहे लेकिन वार्ता बेनतीजा साबित हुई। शनिवार सुबह से ही कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया।

प्रियंका वाड्रा ने रात को चुनार गेस्ट हाउस में बने सादा दाल, चावल और सब्जी का ही भोजन किया। जबकि अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भोजन के पैकेट्स आए। भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से परेशान प्रियंका गेस्ट हाउस के दूसरी ओर अकेले टहलती रहीं और उनकी रात मच्छरों के बीच गुजरी।

उनके पीए संदीप ने बताया कि भोर में करीब साढ़े चार बजे प्रियंका सोने के लिए कमरे में गईं। उधर सैकड़ो कांग्रेसी बाहर जमे रहे।