कश्मीरी महिला की वीडियो शेयर कर प्रियंका बोलीं- राष्ट्रवाद के नाम पर दमन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कश्मीरी महिला की वीडियो शेयर कर प्रियंका बोलीं- राष्ट्रवाद के नाम पर दमन

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर कश्मीर में लगे प्रतिबंधों को लेकर निशाना साधा है और उसपर घाटी के लोगों को चुप कराकर देश विरोधी कदम उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में दो ट्वीट किए। इससे एक दिन पहले यानी


कश्मीरी महिला की वीडियो शेयर कर प्रियंका बोलीं- राष्ट्रवाद के नाम पर दमन
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर कश्मीर में लगे प्रतिबंधों को लेकर निशाना साधा है और उसपर घाटी के लोगों को चुप कराकर देश विरोधी कदम उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में दो ट्वीट किए।

इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कश्मीर घाटी गया था। हालांकि उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया।

प्रियंका ने एक वीडियो को रीट्वीट किया जिसमें कश्मीरी महिला विमान के अंदर राहुल गांधी को घाटी के हालातों के बारे में बता रही हैं। वह बताती हैं कि कैसे प्रतिबंध लोगों को कुचल रहे हैं और उन्हें अपने बच्चों को लेकर असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। वीडियो में महिला घाटी की परिस्थिति को लेकर बात करती हैं।

प्रियंका ने पहले ट्वीट में लिखा, 'यह कब तक जारी रहेगा? यह उन लाखों लोगों में से एक है, जिन्हें राष्ट्रवाद के नाम पर चुप कराया जाता है और कुचल दिया जाता है। यह उन लोगों के लिए है जो इस विपक्ष पर मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हैं।'

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, 'कश्मीर में हो रहे सभी लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म करने से ज्यादा कुछ राजनीतिक और राष्ट्र विरोधी नहीं हो सकता है। यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम इसके खिलाफ आवाज उठाएं। हमें ऐसा करना बंद नहीं करना चाहिए।'