प्रियंका बोलीं- मैं जमानत बिल्कुल नहीं भरूंगी, एक पैसा भी नहीं!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

प्रियंका बोलीं- मैं जमानत बिल्कुल नहीं भरूंगी, एक पैसा भी नहीं!

वाराणसी। गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए सोनभद्र जाने अड़ीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे जमानत भरने वाली नहीं हैं। प्रियंका ने कहा, मैं जमानत बिल्कुल नहीं भरूंगी। एक पैसा नहीं भरूंगी। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार प्र


प्रियंका बोलीं- मैं जमानत बिल्कुल नहीं भरूंगी, एक पैसा भी नहीं!
वाराणसी। गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए सोनभद्र जाने अड़ीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे जमानत भरने वाली नहीं हैं। प्रियंका ने कहा, मैं जमानत बिल्कुल नहीं भरूंगी। एक पैसा नहीं भरूंगी। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका का कहना है कि मैंने कहा है कि अगर सोनभद्र में धारा 144 लगाई जाती है तो उसका उल्लंघन नहीं करूंगी।

लेकिन दो लोग वहां जाएंगे। लेकिन प्रशासन ने मुझे यहीं रोक दिया। मुझे यहां बीते सात घंटे से रोका हुआ है। मैं पीड़ित लोगों से मिले बिना हिलने वाली नहीं हूं।

इससे पहले प्रियंका ने कहा था कि एक आदिवासी के लिए जमीन ही उसका जीवन होता है। लेकिन आदिवासी से जमीन तो ले ही ली गई 10 लोग भी मारे गए। एक नरसंहार हुआ।

मैं उन पीड़ित लोगों से मिलने के लिए आई हूं। यह कोई अपराध नहीं है। यह एक नेता का फर्ज है कि वह पीड़ित परिवारों से मिले। मैंने कोई अपराध नहीं किया है।