प्रियंका 13 को रतलाम-इंदौर में चुनावी सभा लेंगी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

प्रियंका 13 को रतलाम-इंदौर में चुनावी सभा लेंगी

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी सोमवार 13 मई 2019 को प्रदेश के दौरे पर रहेंगी, यहां वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के उपरांत, रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन शाम को इंदौर में वे कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड


प्रियंका 13 को रतलाम-इंदौर में चुनावी सभा लेंगी
भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी सोमवार 13 मई 2019 को प्रदेश के दौरे पर रहेंगी, यहां वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के उपरांत, रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन शाम को इंदौर में वे कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड-शो में रहेंगी।

प्रदेश मीडिया प्रमुख शोभा ओझा ने बताया कि प्रियंका गांधी 12.40 बजे इंदौर से हेलिकॉप्टर द्वारा उज्जैन पहुंचेगी, तत्पश्चात 1.15 बजे उज्जैन से महाकालेश्वर दर्शन, 2.00 बजे रतलाम और 2.30 बजे रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद 3.40 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा रतलाम से इंदौर तथा 4.30 बजे इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो में शामिल होंगी।