अपने वैज्ञानिकों पर गर्व, पूरा देश उनके साथ खड़ा है: कांग्रेस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अपने वैज्ञानिकों पर गर्व, पूरा देश उनके साथ खड़ा है: कांग्रेस

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों पर समूचे राष्ट्र को गर्व है और सब उनके साथ खड़े हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,


अपने वैज्ञानिकों पर गर्व, पूरा देश उनके साथ खड़ा है: कांग्रेस
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों पर समूचे राष्ट्र को गर्व है और सब उनके साथ खड़े हैं।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''इसरो को 'चंद्रयान-2' मिशन पर उसके बेहतरीन कार्य के लिए बधाई। आपका भाव और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम बेकार नहीं जाएगा। इसने कई और महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।'' कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, समूचा देश इस समय इसरो की टीम के साथ खड़ा है। अंतरिक्ष एजेंसी के कठिन परिश्रम और प्रतिबद्धता ने देश को गौरवान्वित किया है।