राहुल गांधी कुछ देर बाद मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में होंगे पेश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

राहुल गांधी कुछ देर बाद मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में होंगे पेश

बुधवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, आज RSS मानहानि केस में मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में उनकी पेशी है। सुबह 11 बजे मानहानि के मुकदमे में राहुल की पेशी होगी। जानकारी के मुताबिक, पेशी के लिए राहुल गांधी मुंबई पहुंच


राहुल गांधी कुछ देर बाद मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में होंगे पेश
बुधवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, आज RSS मान‍हानि केस में मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में उनकी पेशी है। सुबह 11 बजे मानहानि के मुकदमे में राहुल की पेशी होगी। जानकारी के मुताबिक, पेशी के लिए राहुल गांधी मुंबई पहुंच चुके हैं।

राहुल गांधी पर पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में विवादास्पद बयान देने का आरोप है। राहुल गांधी ने गौरी लंकेश की हत्या को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जोड़ा था।

राहुल के बयान बाद से सियासत गरमा गई थी। विवादित बयान पर वकील धृतमान जोशी ने मुंबई की शिवड़ी कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दाखिल किया था। इस मामले में कई बार सुनवाई हुई, जिसके बाद 4 जुलाई को कोर्ट ने राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था।