बारिश का कहर जारी, UP में 80 लोगों की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बारिश का कहर जारी, UP में 80 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देशभर में लौटता मानसून कहर बनकर गुजर रहा है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, झारखंड, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इन राज्यों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते अब तक करीब


बारिश का कहर जारी, UP में 80 लोगों की मौतनई दिल्ली। देशभर में लौटता मानसून कहर बनकर गुजर रहा है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, झारखंड, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

इन राज्यों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते अब तक करीब 80 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

सितंबर का आखिरी हफ्ता है और मानसून अपने आखिरी पड़ाव में है। 60 साल में पहली बार इस साल मानसून के 15 दिन की देरी से लौटने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून 15 अक्तूबर तक जारी रह सकता है। 1960 के बाद यह पहली बार है, जब मानसून इतनी देरी से अलविदा कहेगा।

देश में सामान्य बारिश का औसत लगभग 869 मिमी होता है। लेकिन, अब तक 931.6 मिमी बारिश हो चुकी है। यानी देशभर में अब तक सामान्य से सात फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के 16 राज्यों में सामान्य जबकि आठ राज्यों में औसत से कम बारिश हुई है।