बाबरी मस्जिद वाली जगह पर ही बने राम मंदिर : वीरभद्र सिंह
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह अयोध्या में बाबरी मस्जिद वाली जगह पर ही राम मंदिर निर्माण का समर्थन करते हैं। सिंह ने कहा, भारत में इस्लाम बाद में आया। अयोध्या में मंदिर को तोड़ने के बा
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह अयोध्या में बाबरी मस्जिद वाली जगह पर ही राम मंदिर निर्माण का समर्थन करते हैं। सिंह ने कहा, भारत में इस्लाम बाद में आया। अयोध्या में मंदिर को तोड़ने के बाद मस्जिद बनाई गई थी। उन्होंने कहा, अयोध्या भगवान राम की राजधानी थी। अगर आपने (बाबरी मस्जिद ढहाने का) यह कदम उठाया है तो फिर मंदिर बना दो।