अनुच्छेद 370 हटने के बाद राम मंदिर भी जल्द बनेगा: प्रज्ञा सिंह ठाकुर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अनुच्छेद 370 हटने के बाद राम मंदिर भी जल्द बनेगा: प्रज्ञा सिंह ठाकुर

भोपाल। विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वालीं भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब राम मंदिर को लेकर बयान दिया। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब अयोध्या में राम मंदिर भी जल्द ही बन जाएगा। उन्होंने यह


अनुच्छेद 370 हटने के बाद राम मंदिर भी जल्द बनेगा: प्रज्ञा सिंह ठाकुर
भोपाल।  विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वालीं भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब राम मंदिर को लेकर बयान दिया।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब अयोध्या में राम मंदिर भी जल्द ही बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक राम मंदिर नहीं बनेगा, तब तक उन्हें कुछ नहीं होगा।

गुरुवार शाम भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर राजधानी के टीटी नगर इलाके में चल रही रामकथा में पहुंची थीं। मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "वो तपस्या करतीं हैं लेकिन इसलिए नहीं कि मोक्ष मिल जाए बल्कि इसलिए तपस्या करती हैं कि प्रभु उन्हें हर बार भारत मे ही जन्म दें।

उन्होंने कहा, वो हर बार इस देश के लिए ही जिएं और देश के लिए ही मरें। जब तक श्रीराम का भव्य मंदिर नहीं बन जाता तब तक मुझे कुछ होने की आशा नहीं है और जब भव्य राम मंदिर बन जाएगा तो फिर मैं आनंद से जीवन बिताऊंगी।