किशोरी के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

किशोरी के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दस दिन पूर्व किशोरी के साथ रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार 19 जून की शाम को थानाक्षेत्र के एक गावँ की 16 वर्षीय किशोरी गावँ के बाहर सौच को गयी थी। उसी दौरान भूरे उर्फ अशोक प


किशोरी के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दस दिन पूर्व किशोरी के साथ रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार 19 जून की शाम को थानाक्षेत्र के एक गावँ की 16 वर्षीय किशोरी गावँ के बाहर सौच को गयी थी। उसी दौरान भूरे उर्फ  अशोक पुत्र रामसरन निवासी बिजौली थाना पिसावां ने उसको गन्ने के खेत में ले जाकर जबरन उसके साथ गलत काम किया।

जिसके बाद परिजनों ने थाने पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। मजिस्ट्रेटी बयान के चलते उसके साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने पर डॉक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने रेप व पॉस्को एक्ट की धाराये बढ़ाकर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये। थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया शुक्रवार की सुबह आरोपी युवक को थानाक्षेत्र के मोहम्मदनगर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।