सरकारी अस्पताल के डिलीवरी रूम में रेप
राजस्थान के अलवर में दुष्कर्म का एक और बडा मामला सामने आया है। यहां कठूमर के सरकारी अस्पताल के डिलीवरी रूम में महिला के साथ सरकारी एंबुलेंस 108 के ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। यह वारदात 7 मई रात की है और महिला ने गुरुवार को कठूमर थाने में मामला दर्ज कर
राजस्थान के अलवर में दुष्कर्म का एक और बडा मामला सामने आया है। यहां कठूमर के सरकारी अस्पताल के डिलीवरी रूम में महिला के साथ सरकारी एंबुलेंस 108 के ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। यह वारदात 7 मई रात की है और महिला ने गुरुवार को कठूमर थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के दो दिन बाद पीड़िता ने पुलिस का जानकारी दी। दो दिन तक बात को छिपाए रखने और मुकदमे में देरी के पीछे महिला ने लोकलाज का डर बताया।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार खेड़ली थाना इलाके की महिला 5 मई को अपनी गर्भवती बहू को लेकर कठूमर सामूदायिक अस्पताल पहुंची थी। यहां डिलीवरी के बाद छुट्टी नहीं मिलने से अस्पताल में रुकी हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 7 मई की रात एंबुलेंस 108 के ड्राइवर ने डिलीवरी से जुड़े जरूरी कागजों की बात कही और अपने साथ डिलीवरी रूम ले गया। वहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया और वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कठूमर थानाधिकारी के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।