छत पर सो रहीं दो बहनों से रेप का प्रयास...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

छत पर सो रहीं दो बहनों से रेप का प्रयास...

ठाकुरद्वारा। छत पर सो रही दो सगी बहनों ने गांव के ही चार लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उनके चीखने पुकारने पर परिवार के सदस्य जाकर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। इस बीच दोनों बहनें भी जख्मी हो गईं। उनके पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ म


छत पर सो रहीं दो बहनों से रेप का प्रयास...
ठाकुरद्वारा। छत पर सो रही दो सगी बहनों ने गांव के ही चार लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उनके चीखने पुकारने पर परिवार के सदस्य जाकर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। इस बीच दोनों बहनें भी जख्मी हो गईं।  उनके पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली के ग्राम फरीद नगर में किसान की दो बेटियां अपनी चाची के साथ छत पर सो रही थीं। परिवार के सदस्य जंगल में सिंचाई करने गए थे। इस बीच गांव के ही महिपाल सिंह, राजकुमार, छोटे लाल और विजेंद्र सिंह ने छत पर चढ़कर युवतियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। उनके शोर मचाने पर परिवार के सदस्य पहुंचे तो आरोपियों ने एक युवती को खींचकर ले जाने का प्रयास किया। उसके विरोध करने और परिवार के सदस्यों के भिड़ने पर आरोपी छोड़कर फरार हो गए।  पीड़ित युवतियों के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।