भगवा वस्‍त्र पहनकर हो रहे बलात्‍कार: दिग्विजय

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

भगवा वस्‍त्र पहनकर हो रहे बलात्‍कार: दिग्विजय

नई दिल्ली। भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिस पर देशभर में राजनीति गरमा सकती है। दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर बलात


भगवा वस्‍त्र पहनकर हो रहे बलात्‍कार: दिग्विजय
नई दिल्ली। भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिस पर देशभर में राजनीति गरमा सकती है।

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि भगवा वस्‍त्र पहनकर बलात्‍कार हो रहे हैं। उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

न्यूज़ एजेंसी ANI द्वारा जारी किए गए वीडियो में दिग्विजय सिंह कह रहें है, “आज भगवा वस्‍त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्‍त्र पहनकर बलात्‍कार हो रहे हैं, मंदिरों में बलात्‍कार हो रहे हैं। क्‍या यह हमारा धर्म है? हमारे सनातन धर्म को जिन्‍होंने बदनाम किया है, उन्‍हें भगवान भी माफ नहीं करेगा।”

आशंका जताई जा रहीं है कि, दिग्विजय सिंह के इस बयान का इशारा पूर्व भाजपा सांसद स्वामी चिन्मयानंद की ओर था, जिनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि, उनपर उनकी कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्रा ने ब्लैकमेल कर सालों तक रेप करने का आरोप लगाया है।