याद रखिए, नौकरियां छीनने के आंकड़े जनता के पास हैं: प्रियंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

याद रखिए, नौकरियां छीनने के आंकड़े जनता के पास हैं: प्रियंका

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के ताजा बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को सवाल किया कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने उत्तर भारत के लोगों को कितनी नौकरियां दी हैं। संतोष गंगवार के बयान से


याद रखिए, नौकरियां छीनने के आंकड़े जनता के पास हैं: प्रियंका
नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के ताजा बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को सवाल किया कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने उत्तर भारत के लोगों को कितनी नौकरियां दी हैं।

संतोष गंगवार के बयान से जुड़ा वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा, 'मंत्रीजी, आपने इतनी बड़ी बात बोली है तो अब आंकड़े भी दे दीजिए। आपने कितनी नौकरियां पिछले 5 साल और 100 दिन में दीं? पिछले 5 वर्षों में कितने उत्तर भारतीयों को नौकरियाँ दीं? स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत कितनी नौकरियां दीं?'