सड़कें समुंदर में तब्दील, बिहार में मानसून का 102 साल का रिकॉर्ड टूटा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सड़कें समुंदर में तब्दील, बिहार में मानसून का 102 साल का रिकॉर्ड टूटा

नई दिल्ली। बाढ़ और बारिश के चलते बिहार मे अबतक 29 लोगों की मौत हो गई है। मॉनसून ने हाहाकार मचा दिया है। बताया जा रहा है कि मॉनसून की जोरदार बारिश के लिए सितंबर का महीना 102 सालों में सबसे ज्यादा भिगाने वाला बनने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक देशभ


सड़कें समुंदर में तब्दील, बिहार में मानसून का 102 साल का रिकॉर्ड टूटा
नई दिल्ली। बाढ़ और बारिश के चलते बिहार मे अबतक 29 लोगों की मौत हो गई है। मॉनसून ने हाहाकार मचा दिया है। बताया जा रहा है कि मॉनसून की जोरदार बारिश के लिए सितंबर का महीना 102 सालों में सबसे ज्यादा भिगाने वाला बनने जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में सितंबर में औसत बारिश 247।1 मिलीमीटर हुई जो सामान्य से 48 फीसदी अधिक और 1901 के बाद रिकॉर्ड बारिश है। पटना के कई इलाकों में सड़कों पर 6 से 7 फुट तक पानी जमा है। लोग छतों पर ठिकाना बनाने को मजबूर हैं।

रेस्क्यू में एनडीआरएफ के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को राज्य में बारिश से राहत मिल सकती है।