भारतीय तिरंगे की जगह पराग्वे का झंडा पोस्ट कर ट्रोल हुए रॉबर्ट वाड्रा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

भारतीय तिरंगे की जगह पराग्वे का झंडा पोस्ट कर ट्रोल हुए रॉबर्ट वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को दिल्ली में मतदान करने के बाद स्याही लगी अपनी उंगली के साथ गलती से भरतीय तिरंगे की जगह पराग्वे का झंडा पोस्ट करने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्


भारतीय तिरंगे की जगह पराग्वे का झंडा पोस्ट कर ट्रोल हुए रॉबर्ट वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को दिल्ली में मतदान करने के बाद स्याही लगी अपनी उंगली के साथ गलती से भरतीय तिरंगे की जगह पराग्वे का झंडा पोस्ट करने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए।

रॉबर्ट वाड्रा ने लोकसभा चुनाव को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया था, मगर तिरंगा की जगह पराग्वे का झंडा लगाने की गड़बड़ी कर फंस गए।
भारतीय तिरंगे की जगह पराग्वे का झंडा पोस्ट कर ट्रोल हुए रॉबर्ट वाड्रा

वाड्रा ने ट्वीट किया, “हमारा अधिकार हमारी ताकत है!! हर किसी को अवश्य निकलकर वोट डालना चाहिए.. हमें अपने प्रिय लोगों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए और हमारे देश को धर्मनिरपेक्ष, सुरक्षित और भविष्य के लिए उत्पादक बनाने के लिए आपके समर्थन की जरूरत है।”

उन्होंने अपना वोट डालने के बाद स्याही लगी हुई अपनी अंगुली की तस्वीर के साथ हाथ जोड़े इमोजी, भारतीय संसद और पराग्वे का झंडा लगाकर ट्विटर पर यह संदेश पोस्ट किया।

ख़बरों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर उपहास का कारण बना यह ट्वीट उनके ट्विटर पेज पर चार घंटे से अधिक समय तक रहा। इस गड़बड़ी के तुरंत बाद वाड्रा सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट हटा लिया।