ईद की नमाज के दौरान बदलेगा वाहनों का रूट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

ईद की नमाज के दौरान बदलेगा वाहनों का रूट

मुरादाबाद (इफ्तखार)। शहर की ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज के दौरान जहां वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है वही कुछ मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन भी रोका गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात के अनुसार ईद-उल-फितर पर्व चन्द्र दर्शन के अनुसार 5 जून को मनाए ज


ईद की नमाज के दौरान बदलेगा वाहनों का रूट
मुरादाबाद (इफ्तखार)। शहर की ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज के दौरान जहां वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है वही कुछ मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन भी रोका गया है।
पुलिस अधीक्षक यातायात के अनुसार ईद-उल-फितर पर्व चन्द्र दर्शन के अनुसार 5 जून को मनाए जाने की संभावना है। इस पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र के थाना गलशहीद क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह पर नमाज़ प्रातः 09-00 बजे से होगी। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र की अन्य मस्ज़िदों पर प्रातः 07-00 बजे से 10-00 बजे के मध्य में ईद की नमाज़ अद़ा की जायेगी, जिसके दृष्टिगत यातायात पुलिस मुरादाबाद द्वारा निम्नलिखित यातायात व्यवस्था की गयी हैः-
• बिजनौर की तरफ से आने वाले चार पहिया/भारी वाहन शेरुआ चौराहा से डायवर्ट होकर टी.एम.यू. होते हुये जायेगें।
• दिल्ली की तरफ से आने वाले चार पहिया/भारी वाहन लाकड़ी तिराहे से डायवर्ट होकर मिनी बाईपास होते हुये जायेगें।
• काशीपुर/ठाकुरद्वारा की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन काशीपुर तिराहा से पीतल बस्ती हनुमान मूर्ति तिराहे से कोहिनूर तिराहा होते हुये जायेगें।
• रामपुर-बरेली की तरफ से आने वाले वाहन दलपतपुर जीरो प्वांईट से टोल प्लाजा प्रथम होते हुये जायेगें।
• हनुमान मूर्ति तिराहे से किसी भी प्रकार के तीन/चार पहिया वाहन प्रातः 06:00 बजे से 12:00 बजे तक शहर के अन्दर नही जायेगें।
• इम्पीरियल तिराहे से सम्भल चौराहा की तरफ आने वाले तीन/चार पहिया वाहन प्रातः 06-00 बजे से 12-00 बजे तक पूर्णतः बन्द रहेगें, जो इम्पीरियल तिराहे से आगे नही जा सकेगें।
• सम्भल, बिलारी से मुरादाबाद शहर की ओर आने सभी प्रकार के वाहन केवल कोहिनूर तिराहा तक ही जा सकेगें। कोहिनूर तिराहे से डबल फाटक (सम्भल चौराहा) की तरफ आने वाले सभी प्रकार के तीन/चार पहिया वाहन प्रातः 06-00 बजे से 12-00 बजे तक पूर्णतः बन्द रहेगें।