भोपाल से चुनाव लड़ सकती हैं साध्वी प्रज्ञा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

भोपाल से चुनाव लड़ सकती हैं साध्वी प्रज्ञा

भोपाल। मालेगांव बम धमाके में आरोपी रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगी। जल्द ही पार्टी इसका औपचारिक ऐलान कर सकती है। इससे पहले आज सुबह साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल में बीजेपी कार्यालय पहुंचीं और पार्टी के वरिष्


भोपाल से चुनाव लड़ सकती हैं साध्वी प्रज्ञा
भोपाल। मालेगांव बम धमाके में आरोपी रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगी। जल्द ही पार्टी इसका औपचारिक ऐलान कर सकती है। इससे पहले आज सुबह साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल में बीजेपी कार्यालय पहुंचीं और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान, प्रभात झा और रामलाल से बंद कमरे में मुलाकात की।

इस मुलाकात के सियासी मायने ये निकाले जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ाना चाह रही है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम पर संघ ने भी भाजपा पर दबाव बनाया है। वो एबीवीपी और दुर्गावाहिनी जैसे भाजपा के अनुषांगिक संगठनों से जुड़ी रह चुकी हैं और मालेगांव धमाके में नाम आने के बाद कई सालों तक जेल में बंद रहीं थी।