तबरेज़ अंसारी मॉब लिंचिंग पर साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

तबरेज़ अंसारी मॉब लिंचिंग पर साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान...

उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद साक्षी महाराज अक्सर ही अपने आपत्तिजनक बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर अपने आपत्तिजनक बयान को लेकर वह चर्चा का विषय बन बैठे हैं। इस बार सांसद साक्षी महाराज ने झारखंड के जमशेदपुर जिले में चोरी


तबरेज़ अंसारी मॉब लिंचिंग पर साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान...
उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद साक्षी महाराज अक्सर ही अपने आपत्तिजनक बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर अपने आपत्तिजनक बयान को लेकर वह चर्चा का विषय बन बैठे हैं।

इस बार सांसद साक्षी महाराज ने झारखंड के जमशेदपुर जिले में चोरी के संदेह में मॉब-लिंचिंग का शिकार तबरेज अंसारी के मामले में आपत्तिजनक बयान दिया है। न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, प्रेस वालों के तबरेज अंसारी के साथ हुई मॉब-लिंचिंग पर सवाल करते ही साक्षी महाराज मीडिया पर बिफर गए और कहा कि ‘यह मीडिया के लिए बेहद दुर्भाग्य की बात है कि तबरेज अंसारी तो याद आता है, किन्तु सैकड़ों हिंदू मार दिए जाते हैं वह याद नहीं आते।

साक्षी महाराज ने आगे कहा है कि ‘कश्मीर में सैनिकों के साथ क्या हो रहा है वह आपको कभी याद नहीं आता। चांदनी चौक में मंदिर तोड़ दिया गया वह भी आपको नज़र नहीं आता। छोटी-छोटी मासूम लड़कियों के साथ आए दिन दुष्कर्म हो रहे हैं, वह भी आपको नहीं दिख रहा।