सैम पित्रोदा को शर्म आनी चाहिए: राहुल गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सैम पित्रोदा को शर्म आनी चाहिए: राहुल गांधी

लुधियाना। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग 19 मई को होनी है। इसी दिन पंजाब की 13 सीटों पर भी मतदान है। लेकिन कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का सिख दंगों पर दिया बयान 'हुआ तो हुआ' पार्टी को टेंशन दे रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज भी इस बयान प


सैम पित्रोदा को शर्म आनी चाहिए: राहुल गांधी
लुधियाना। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग 19 मई को होनी है। इसी दिन पंजाब की 13 सीटों पर भी मतदान है। लेकिन कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का सिख दंगों पर दिया बयान 'हुआ तो हुआ' पार्टी को टेंशन दे रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज भी इस बयान पर न केवल सफाई देते दिखे बल्कि कहा कि पित्रोदा को इस बयान पर शर्म आनी चाहिए एवं उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि पित्रोदा अपने बयान पर मीडिया के सामने आकर पहले ही माफी मांग चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी ने फतेहगढ़ साहिब में रैली के दौरान कहा, 'सैम पित्रोदा ने 1984 के बारे में बोला है, वह बिल्कुल गलत बोला है। उन्हें देश से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। मैंने सार्वजनिक रूप से कहा और यही मैंने फोन करके भी बोला। मैंने पित्रोदा से कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए, आपको सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।'